Hello dosto,
अब आधार कार्ड में Address Update करवाने के लिए आधार सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है। UIDAI ने नई Aadhaar Mobile App लॉन्च की है, जिसके ज़रिए aap Face Authentication (Face Scan) से घर बैठे ही पता बदल सकते हैं।
इस लेख में hum aapko पूरी प्रक्रिया step-by-step, आसान भाषा में समझा रहे हैं।

नई Aadhaar Mobile App क्या है?
नई Aadhaar App, UIDAI की आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन है।
इस ऐप में Face Scan (Face Authentication) की सुविधा दी गई है, जिससे:
- OTP की जरूरत नहीं पड़ती (कई मामलों में)
- बिना आधार-लिंक मोबाइल नंबर के भी services मिल सकती हैं
- आधार अपडेट प्रक्रिया fast aur secure हो जाती है

Aadhaar App डाउनलोड और सेटअप कैसे करें?
- Google Play Store से Aadhaar की नई आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें
- ऐप खोलकर 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें
- मोबाइल नंबर verification के लिए SIM में SMS balance / active plan होना चाहिए
- पहली बार login पर ऐप के लिए 4-digit PIN सेट करें
👉 Important:
अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तब भी
“Continue with this number” option चुनकर Face Authentication के ज़रिए आगे बढ़ सकते हैं।
Face Authentication (Face Scan) कैसे करें?
- कैमरे के सामने चेहरा सीधा रखें
- आँखें हल्के से Blink (झपकाएँ)
- स्क्रीन ग्रीन होते ही authentication पूरा
- चश्मा, कैप या टोपी न पहनें
यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, तेज़ और UIDAI द्वारा approved है।
Aadhaar Address Update की Step-by-Step प्रक्रिया
- ऐप में login करने के बाद My Aadhaar Update सेक्शन खोलें
- Address Update विकल्प चुनें
- Using Your Document option से आगे बढ़ें
जरूरी दस्तावेज (कोई एक)
- वोटर ID
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली / पानी / गैस बिल
अगर document front-back दोनों तरफ है (जैसे वोटर ID),
तो दोनों को एक ही PDF में merge करके upload करें।
नया पता कैसे भरें?
- House Number
- गली / मोहल्ला
- Landmark
- Pin Code
📍 जैसे ही aap Pin Code डालेंगे, District और State अपने आप भर जाएगा।
हिंदी पता सुधार (Manual Edit)
- सिस्टम पता अपने आप हिंदी में translate करता है
- अगर हिंदी में कोई गलती हो, तो Edit बटन से खुद सुधार कर सकते हैं
Aadhaar Address Update Fees और Payment
- Fees: ₹75
- Payment Mode:
- UPI
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
Payment से पहले एक बार फिर Face Authentication करना होता है।
SRN, Acknowledgement और Status Tracking
- सफल payment के बाद Acknowledgement Slip मिलेगी
- इसमें SRN (Service Request Number) होगा
- ऐप में ही status check कर सकते हैं:
- Verification Stage
- Validation Stage
- Completed
आमतौर पर कुछ दिनों में address update हो जाता है।
Aadhaar App की अतिरिक्त सुविधाएँ
- मोबाइल नंबर अपडेट (घर बैठे)
- ईमेल ID अपडेट
- भविष्य में Name Correction ,E-mail update की सुविधा भी इसी ऐप में आने वाली है
निष्कर्ष
नई Aadhaar Mobile App ने आधार अपडेट प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है।
अब न लाइन, न एजेंट, न बार-बार सेंटर जाने की जरूरत —
सब कुछ मोबाइल से, सुरक्षित और तेज़।
अगर aap भी आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं,
तो यह तरीका सबसे आसान और भरोसेमंद है।
FAQs – नई Aadhaar Mobile App से Address Update
क्या नई Aadhaar Mobile App से बिना आधार सेंटर जाए पता बदला जा सकता है?
हाँ, नई Aadhaar Mobile App के ज़रिए aap घर बैठे Face Authentication से पता अपडेट कर सकते हैं। आधार सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है।
क्या मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है
नहीं, कई मामलों में आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होने पर भी Face Authentication के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
Aadhaar Address Update की फीस कितनी है?
आधार में पता अपडेट करने की आधिकारिक फीस ₹75 है।
Address Update में कौन-कौन से दस्तावेज़ मान्य हैं?
वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली/पानी/गैस बिल जैसे दस्तावेज़ मान्य हैं।
(जो दस्तावेज़ आधिकारिक सूची में हैं, वही अपलोड करें)
Address Update होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर कुछ दिनों में पता अपडेट हो जाता है। स्टेटस aap ऐप में SRN नंबर से ट्रैक कर सकते हैं।
अगर हिंदी पते में गलती हो जाए तो क्या करें?
ऐप में ऑटो-ट्रांसलेटेड हिंदी पते को Edit विकल्प से मैन्युअली सुधार सकते हैं।
Important Updates ke liye niche diye gaye groups join karein:
- WhatsApp Group Join: Click Here to Join
- Facebook Page Follow: Click Here to Follow
👉 इस जानकारी को share ज़रूर करें, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
Latest Update :-
- BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: Golden Chance! 44,000 Shikshak Bharti ka Official Notification Jald, Full Details
- Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026: Golden Chance! Ab Milega ₹2 Lakh Ka Benefit, Full Details
- India Post GDS Recruitment 2026: Golden Chance! 28,740 Vacancy, Apply Online, Full Details
- Budget 2026 Highlights: Official Full Details, Sarkari Yojana Aur Tax Updates
- Budget 2026 for Farmers: Latest Sarkari Ailaan, ₹1.62 Lakh Crore Ka Big Package, Full Details






